फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withdraw 35 thousand rupees from account by changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 35 हजार रुपये

Thu, 24 Mar 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 35 thousand rupees from account by changing atm card
फतेहपुर सीकरी। संतोष नगर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर शातिर बदमाशों ने बुधवार को किसान का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आने से किसान के होश उड़ गए। उसने बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

उंदेरा गांव के किसान लाल बहादुर सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा। एटीएम बूथ में पहले से दो लोग खड़े थे। किसान ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसके बाद शातिर ने निकालने के बहाने किसान का एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

किसान ने दोबारा एटीएम में कार्ड लगाया तो वह ब्लॉक बताने लगा। इस पर बदमाशों ने तुरंत बैंक शाखा जाने की सलाह दी और वे लोग किसान का एटीएम कार्ड लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद बदमाशों ने किसान के एटीएम कार्ड से हाईवे स्थित इंडिकैश बैंक के एटीएम से 35 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर रुपये निकलने का मैसेज देखकर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed