फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wish of tourist at tajmahal in agra will be incomplete in last days of june

जून के आखिर में ताजमहल देखने का प्लान है तो ये हसरत नहीं होगी पूरी

Tue, 30 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
wish of tourist at tajmahal in agra will be incomplete in last days of june
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश विदेश से मोहब्बत की खूबसूरत निशानी ताजमहल को निहारने के लिए आगरा आने वाले पर्यटक मायूस हो सकते हैं। उनकी ताजमहल में फिलहाल एक खास हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि ताजमहल पर मडपैक कार्य के चलते डायना सीट पर अगले चार महीनों तक फोटोग्राफी के जरिए यादें सजोना कठिन हो जाएगा। ताज की चारों मीनारों के बाद मडपैक ट्रीटमेंट अब मुख्य गुंबद के नीचे वाली प्रवेश द्वार की आर्च और दीवारों पर होना है। 
विज्ञापन


जून में आखिरी मीनार के मडपैक के बाद मुख्य गुंबद के नीचे पाड़ लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दक्षिणी दीवार पर मडपैक का काम अक्तूबर से पहले हो जाएगा। इन चार महीनों में ताज के पूरे व्यू के लिए मेहमान खाना या मस्जिद की ओर से फोटोग्राफी करानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद् डा. एमके भटनागर के निर्देशन में ताजमहल में मडपैक का काम तेजी से जारी है। दक्षिण पूर्वी मीनार पर मडपैक लगाकर इसे दमकाया जा रहा है। जून में यह काम खत्म हो जाएगा और उसके बाद मुख्य गुंबद पर सामने की दीवार और प्रवेश द्वार वाली आर्च पर पाड़ लगाई जाएगी। 

सबसे पहले कोनों की छोटी आर्च का मडपैक ट्रीटमेंट किया जाएगा। बारिश में आर्च के अंदर और अन्य दिनों में बाहरी दीवार पर मडपैक लगेगा। रसायन शाखा अधिकारियों की कोशिश है कि टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले अक्तूबर में ही गुंबद के सामने वाले हिस्से से पाड़ हटा दी जाए, जिससे टूरिस्ट सीजन में लोग डायना सीट पर बैठकर दमकते ताज के सामने तस्वीर ले सकेंगे। चारों मीनारें और सामने के हिस्से के मडपैक ट्रीटमेंट के बाद पीलापन दूर हो जाएगा।

गर्मी में सैलानी कम, सीजन से पहले करेंगे पूरा

wish of tourist at tajmahal in agra will be incomplete in last days of june
ताजमहल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
गर्मी में विदेशी पर्यटकों की संख्या बेहद कम रहती है। अक्तूबर में टूरिस्ट सीजन की शुरूआत से विदेशी पर्यटकों की संख्या ताज पर बढ़ने लगती है। एएसआई रसायन शाखा उससे पहले ही काम पूरा कराएगा। हालांकि गर्मी के कारण पाड़ के लिए लगाए गए पाइपों पर काम करना मुश्किल है और मडपैक के लिए लगाई जाने वाली मिट्टी भी जल्द सूखकर उड़ने लगती है। इसीलिए बारिश शुरू होने के बाद आर्च के अंदर और पहले दीवारों पर ट्रीटमेंट कराया जाएगा। अक्तूबर में आने वाले सैलानियों को डायना सीट से ही दमकता हुआ पूरा ताज नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed