{"_id":"63a9e17681a08555932400dc","slug":"winter-crisis-roadways-depertment-kasganj-news-agr558240860","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठंड से ठंडा हो रहा है रोडवेज का धंधा, घटी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठंड से ठंडा हो रहा है रोडवेज का धंधा, घटी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
कासगंज में रोड़वेज बस स्टेंड़ के बाहर खड़ी बसें ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोहरा और ठंड का असर रोडवेज की आमदनी पर भी पड़ने लगा है। यात्रियों की संख्या कम होने से औसतन ढाई लाख रुपये की आमदनी प्रतिदिन कम हो रही है। जहां प्रतिदिन औसतन 11 हजार यात्री सफर कर रहे थे, ठंड के बढ़ने के बाद अब औसतन आठ से साढ़े आठ हजार यात्री ही प्रतिदिन रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं।
पिछले सप्ताह से लगातार तापमान गिर रहा है। कोहरा और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। अधिकांश यात्री दिन में ही यात्रा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। रात्रि में यात्रा करने से बच रहे हैं, क्योंकि रात्रि में ठंड और अधिक बढ़ जाती है। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या कम होने का असर रोडवेज की आय पर भी हुआ है। प्रतिदिन की आय जो प्रतिदिन 10.50 लाख रुपये औसतन थी, वह अब 8 लाख रुपये प्रतिदिन औसत के हिसाब से हो रही है।
बसों के फेरे भी हुए हैं कम
ठंड के कारण यात्रियों की संख्या कम हुई है। इसके कारण बसों के फेरे भी कम किए गए हैं। डिपो से बसें तभी बाहर भेजी जा रही हैं, जबकि बस में 50 प्रतिशत लोड फेक्टर होता है। प्रतिदिन 4 से 5 बसें कम निकल रही हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर में:
- 74 बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 2.5 लाख औसत आय हुई है कम
- 2500 यात्री कम हुए हैं ठंड से
ठंड कोहरा के कारण रात्रि की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं यात्रियों की संख्या भी कम हुई हैं। दिन में 4 से 5 फेरे बसों के कम हो रहे हैं। यात्रियों की संख्या कम होने से आय प्रभावित हुई है। - ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी।