{"_id":"1ffb1017a36b16a42467d2439f6215af","slug":"will-traffic-duty-until-11-pm-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 11 बजे तक ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 11 बजे तक ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। वे अब रात 11 बजे तक ट्रैफिक संचालन करेंगे।
हाईवे स्थित खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया और वाटर वर्क्स चौराहा पर जाम रहता है। वाटर वर्क्स पर पुल निर्माण के कार्य से समस्या और बढ़ गई है। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक स्थिति विकराल हो जाती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी नौ बजे खत्म हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकोें को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। एसपी ट्रैफिक डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि इससे निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। प्रत्येक चौराहे पर एक टीएसआई के साथ चार सिपाही, होमगार्ड तैनात रहेंगे।
लेकिन बढ़ी समस्या भी
नई व्यवस्था से पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी का बोझ बढ़ गया है। बता दें कि ड्यूटी दो शिफ्ट में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और एक बजे से रात नौ बजे तक होती है। लेकिन अब पुलिसकर्मियों की समस्या और बढ़ गई है। कर्मचारियों की कमी पहले से रहती है। वीआईपी ड्यूटी में भी पुलिस कर्मी रहते हैं।