{"_id":"57bca0064f1c1b9832d4edba","slug":"will-the-four-lane-road-from-collectorate-mhuar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट से महुअर तक फोर लेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट से महुअर तक फोर लेन होगी सड़क
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
जयपुर राोड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शाहगंज में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने कलेक्ट्रेट से महुअर पुल (मिढ़ाकुर) तक सड़क को फोर लेन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण के साथ-साथ इंटरलाकिंग और नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।
जयपुर हाईवे महुअर पुलिया से आगे से सिक्स लेन है लेकिन उसके बाद शहर की ओर सड़क संकरी होने से लोगों को परेशानी होती है। पिछले कई वर्षों से इस सड़क को डबल चैनल करने की मांग चल रही थी लेकिन कभी वायु सेना की आपत्ति तो कभी विभागीय अड़चन से चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा था। अब लोकनिर्माण विभाग की इटावा डिवीजन कोे इस चौड़ीकरण की स्वीकृत मिल गई है।
कलेक्ट्रेट चौराहे (रावली) से महुअर पुल तक करीब 17 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क को करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से तीन मीटर और चौड़ा किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनाने के साथ-साथ सड़क पटरी पर इंटरलाकिंग और नालियों का निर्माण होगा। शाहगंज बाजार में जहां चौड़ीकरण की जितनी गुंजाइश होगी उतना ही चौड़ा होगा लेकिन उससे पहले यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ फाटक पर बनेगा आरओबी
सिक्स लेन जयपुर हाईवे तक फोर लेन सड़क बनने के बाद पृथ्वीनाथ फाटक पुल रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) भी बनाने की योजना है। दरअसल, रेल गुजरने के दौरान फाटक बंद से जाम लग जाता है। फोर लेन सड़क होने के बाद यहां ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा, इससे हालात और खराब होंगे। ऐसे में यहां आरओबी का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इसे भी स्वीकृत मिल जाएगी।
मिढ़ाकुर कसबे की बदल जाएगी तस्वीर
महुअर पुल फोर लेने बनने का सबसे बड़ा लाभ मिढ़ाकुर कसबे को मिलेगा। यहां अक्सर जलभराव रहता है। नाले का निर्माण किया जाएगा। उसके बाद सड़क बनेगी। सड़क निर्माण की शुरुआत भी पृथ्वीनाथ फाटक से होगी। कलेक्ट्रेट से लेकर पृथ्वीनाथ फाटक तक पहले अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट से महुअर पुल तक सड़क के चौड़ीकरण की योजना को स्वीकृति मिल गई है। अब इस योजना में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- रेखा एस चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट