फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will get a chance to become a bus driver in roadways

Agra News: रोडवेज में बस चालक बनने का मिलेगा मौका

Thu, 30 May 2024 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Will get a chance to become a bus driver in roadways
कासगंज। रोडवेज में संविदा चालक बनने का मौका है। निगम द्वारा जनपद में 41 बस चालकों की भर्ती संविदा पर की जा रही है। इसके लिए एक जून से तीन स्थानों पर शिविर लगाकर पंजीकरण कराया जाएगा। जनपद स्तर पर टेस्ट के लिए तिथियां भी निर्धारित की गई हैं।बस चालकों की भर्ती के लिए सोरोंजी बस स्टैंड पर एक जून को कैंप लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत चालकों की टेस्ट तीन जून को होगा। पटियाली में रेलवे स्टेशन पर पंजीकरण के लिए कैंप पांच मई आयोजित होगा, यहां पंजीकृत चालकों का टेस्ट छह जून को होगा। वहीं गंजडुंडवारा में बस अड्डा पर पंजीकरण कैंप सात जून को लगाया जाएगा। पंजीकृत चालकों का टेस्ट आठ जून को होगा। सभी टेस्ट सुबह दस बजे से कासगंज बस स्टेशन पर होंगे। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि रोडवेज में संविदा बस चालक की भर्ती में शामिल होने के इच्छक चालक अपने नजदीकी कैंप में पंजीकरण करा कर निर्धारित तिथि पर टेस्ट दें। जनपद स्तर के टेस्ट में पास होने के बाद दूसरा टेस्ट मुख्यालय स्तर पर होगा। जिसके बाद संविदा में भर्ती होगी।
विज्ञापन

यह होनी चाहिए योग्यता:भर्ती के लिए चालक की शैक्षिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण, ऊंचाई पांच फुट तीन इंच, ड्राइविंग लाइसेंस दो वर्ष पुराना होना चाहिए। वहीं दो वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव हो।
विज्ञापन

यह मिलेगा संविदा चालकों को लाभ:
संविदा पर भर्ती बस चालकों को 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर, 24 दिन ड्यूटी एवं 5000 किलोमीटर बस संचालन पर 3000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, रात्रि हॉल्ट पर 61 रुपये प्रति रात, वहीं दो मुफ्त यात्रा पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article