फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   will change many bjp leaders responsibility after navratri

गोरखपुर व फूलपुर सीट हारने पर भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, डिप्टी CM के लिए इनके नाम की चर्चा

Wed, 21 Mar 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Wed, 21 Mar 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
will change many bjp leaders responsibility after navratri
bjp
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन की सूरत बदलने में जुटी है। प्रदेश स्तर पर हुए बदलाव के बाद अब क्षेत्रीय स्तर, जिला और महानगर स्तर पर बदलाव की तैयारी है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो सूची बन चुकी है, बस नामों का खुलासा होना शेष है। पहले उम्मीद जताई रही थी कि नवरात्र में घोषणा हो सकती है लेकिन अब नवरात्र के बाद ही कोई नामों का ऐलान होगा। 
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद तत्काल दिल्ली बुलाए गए एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

will change many bjp leaders responsibility after navratri
BJP - फोटो : SELF
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। यही वजह है कि स्थानीय संगठनों में फेरबदल को नवरात्र बाद तक टाल दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी की मानें तो नाम तय हो चुके हैं। 

क्षेत्रीय स्तर से लेकर जिला और महानगर की कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी तय हो गए हैं। कहीं नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है तो कहीं उन्हीं चेहरों की रिपीट करने भी योजना है। कुछ के दायित्व बदल कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि सूरत बदलने का जैसा कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी संगठन में दायित्वों का फेरबदल होना सामान्य प्रक्रिया है। इस तरह के कुछ बदलाव होंगे। 

फिर चर्चा में आए कठेरिया

will change many bjp leaders responsibility after navratri
रामशंकर कठेरिया - फोटो : PTI
रामशंकर कठेरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आने वाले दिन शाम को अचानक कठेरिया के दिल्ली जाने की वजह से शहर में चर्चाओं का बाजार और गरम हो गया है। 

कोई कह रहा है उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है तो कई उनकी जिम्मेदारी बदलने जानी की अटकलें लगा रहा है। हालांकि रामशंकर कठेरिया इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed