फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wild Animal Attacks On Villagers Two Injured in agra

Agra: इस गांव में जंगली जानवर की दहशत, हमले में दो ग्रामीण हुए घायल

Sat, 12 Nov 2022 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। जानवर की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। हमले में गांववालों ने दहशत है।

विज्ञापन
Wild Animal Attacks On Villagers Two Injured in agra
खेत का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम गढ़ की मढ़ैया पर जंगली जानवर की दहशत से लोग घरों में कैद हो गए हैं। अब तक इनके हमले में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने वृद्ध की जान बचाई। 

विज्ञापन

खेतों पर है इनका कब्जा 

गांव के राम बटोही ने गुलाब के फूलों की खेती की है। बताया कि शनिवार की सुबह उसकी पौत्री उमा फूल तोड़ने गई थी, तभी उसने खेत में जानवर को बैठे देखा। वह डर के मारे वहां से घर भाग आई और लोगों को बताया। इसी बीच वहां से गुजरे गांव के अंकित पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके पेट और पीठ पर जानवरों के नाखूनों के घाव हो गए हैं। इसके बाद जानवार ने जगजीत सिंह पर हमला कर दिया। वह उन्हें खींचने लगा था। चीखें सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। 

विज्ञापन

 हॉस्पिटल में भर्ती घायल 

ग्रामीणों ने जानवर को भगाकर किसी तरह वृद्ध की जान बचाई। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। जानवर की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। हमले में गांववालों ने दहशत है। गांववालों बता रहे हैं कि देखने में वह तेंदुआ जैसे लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed