फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's parents took her away, young man committed suicide

Agra News: पत्नी को ले गए मायके वाले, युवक ने कर ली खुदकुशी

Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wife's parents took her away, young man committed suicide
पत्नी को ले गए मायके वाले, युवक ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

- रामनगर क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने शव का कराया पोसटमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। रामनगर में दंपती के बीच झगड़े के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बहनोई के साथ अभद्रता की। बहन को अपने साथ मायके ले गए। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

थाना किशनी क्षेत्र के रामनर निवासी कौशलेंद्र (25) कपड़े सिलाई का काम करता था। सोमवार की शाम को पत्नी ज्योती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला तूल पकड़ने के बाद पत्नी ने अपने परिजन को बुला लिया था। आरोप है कि परिजन ने आकर कौशलेंद्र से अभद्रता की और ज्योती व बच्चे को अपने साथ लेकर घर चले गए थे। इसके बाद कौशलेंद्र ने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह परिजन ने शव को कमरे में लटकते देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फंदे से शव को उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने आकर अभद्रता की। इसी कारण से कौशलेंद्र ने क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। वहीं कुछ देर बाद मृतक की पत्नी ज्योती थाने पहुंची और अपने ससुरालीजन पर ही आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति की हत्या करने के बाद घरवालों ने ही शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed