{"_id":"6521625b808d3a87230a27f5","slug":"wife-went-to-hospital-to-get-her-husband-treated-in-agra-thieves-broke-lock-and-stole-from-house-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी कराती रही पति का इलाज, चोरों ने किया घर साफ; चोर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी कराती रही पति का इलाज, चोरों ने किया घर साफ; चोर सीसीटीवी में कैद
Sat, 07 Oct 2023 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 08:36 PM IST
सार
मधु अपने पति प्रवेंद्र शर्मा की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। चोर रात में गेट का ताला तोड़कर घर से सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला अपने पति का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। चोर ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर भाग गए। चोरों की मोटर साइकिल घटना स्थल पर ही रह गई। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के दाऊजी विहार बोदला निवासी मधु शर्मा ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनके पति प्रवेंद्र शर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। चोर रात करीब एक बजे गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- लापरवाही: मैनपुरी के सरकारी अस्पताल में मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी डेट की ड्रिप, हकीकत सामने आई तो छूटा पसीना
विज्ञापन
इस दौरान उनका बेटा मयंक अस्पताल से घर वापस आ गया। उसने देखा कि गेट का ताला टूटा है और अंदर से गेट बंद है। इस पर उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर चोर भाग गए, लेकिन उनकी बाइक मौके पर ही रह गई। घर में रखे जेवरात और नकदी चोरी हो चुके थे।
यह भी पढ़ेंः- UP: डॉक्टर-एजेंटों ने मिलकर रची शर्मनाक साजिश, प्रसव के बाद बिकवा दिया नवजात; जागी मां की ममता तो हुआ ये अंजाम
आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों की मोटर साइकिल भी मौके से बरामद की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोर नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष ने चोरी की वारदात से इंकार किया है।