फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case of giving expired drips to patients has come to light in government hospital of Mainpuri

लापरवाही: मैनपुरी के सरकारी अस्पताल में मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी डेट की ड्रिप, हकीकत सामने आई तो छूटा पसीना

Sat, 07 Oct 2023 01:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

मैनपुरी के सरकारी अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप चढ़ा दी गई। हकीकत सामने आई तो स्टाफ का पसीना छूट गया। हद तो इस बात की है कि तीन दिन तक इसका उपयोग होता रहा। 

विज्ञापन
case of giving expired drips to patients has come to light in government hospital of Mainpuri
Mainpuri News: एक्सपायरी डेट की ड्रिप एवं सीएचसी भांवत पर भर्ती छवि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सरकारी अस्पतालों में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब यहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप चढ़ा दी गई। परिजन को जानकारी हुई तो शिकायत की गई। दो मरीजों को तो इसकी जानकारी हो गई, कई मरीज ऐसे रहे जिन्हें बिना देखे ही पहले ही एक्सपायरी डेट की दवा चढ़ाई जा चुकी थी। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की गई है।

विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी पवन शुक्ला अपनी मां रामदर्शनी (60) और बेटी छवि शुक्ला (12) को बुखार की दिक्कत होने पर 3 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत विकास खंड जागीर पर लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें एक्सपायरी डेट की ड्रिप चढ़ा दी गई। पवन ने काफी देर बाद जब ड्रिप पर ध्यान दिया तो उसकी वैधता सितंबर में ही समाप्त हो चुकी थी। पवन ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो आधे से अधिक ड्रिप चढ़ने के बाद बदली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: डॉक्टर-एजेंटो ने मिलकर रची शर्मनाक साजिश, प्रसव के बाद बिकवा दिया नवजात; जागी मां की ममता तो हुआ ये अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन शुक्ला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की है। पवन शुक्ला कहना है कि जिस दवा की वैधता समाप्त हो चुकी थी उस दवा को किस प्रकार से प्रयोग में लाया जा रहा था। पवन का कहना था कि उनसे पहले भी कई मरीजों को वही ड्रिप लगाई जा चुकी थी और किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। पवन शुक्ला ने मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ की शिकायत की है।

तीन दिन तक एक्सपायरी डेट की ड्रिप का होता रहा प्रयोग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत पर सितंबर में समाप्त होने वाली दवा का प्रयोग अक्तूबर में तीन दिन तक होता रहा और जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि तीन अक्तूबर को पवन की निगाह इस दवा के बैज पर नहीं पड़ती तो शायद और भी मरीजों को दवा दी जाती। तीन दिन में करीब 70 मरीजों को अस्पताल में ड्रिप दिए जाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने

इस मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। एक्सपायरी डेट की दवा का प्रयोग किसी प्रकार से नहीं किया जा सकता है। ये बड़ी लापरवाही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed