फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife was not coming from her parental home, young man committed suicide

Agra News: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने दी जान

Tue, 01 Apr 2025 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Wife was not coming from her parental home, young man committed suicide
सांकेतिक
गांव गढि़या में हुई घटना, परिजन ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आपसी मनमुटाव के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। बुलाने पर भी नहीं आई तो गांव गढि़या के रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। हालांकि अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी अंकुर मिश्रा की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दंपती के बीच झगड़े होने लगे। कुछ समय पहले पत्नी नाराजगी के चलते अपने मायके चली गई थी। अंकुर ने वापस लाने के लिए काफी प्रयास किए। मगर पत्नी आने को तैयार नहीं थी। परेशान होकर सोमवार की रात को अंकुर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक अंकुर के परिजन ने आरोप लगाया कि पत्नी से झगड़ा होता था। अंकुर को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस वजह से उसने खुदकुशी कर ली। परिजन की ओर से लगाए आरोप के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed