फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife tying her husband hand and brutally beat him in Agra

क्रूरता : रात में पत्नी ने बांधे पति के हाथ, फिर पीट-पीटकर किया अधमरा, लहूलुहान हालत में मिला पीड़ित

Thu, 11 Aug 2022 08:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 08:17 AM IST
सार

आगरा में मंगलवार की रात एक युवक लहूलुहान हालत में पार्क के पास पड़ा मिला। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने दो वकीलों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और वकीलों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Wife tying her husband hand and brutally beat him in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पत्नी ने अपने अधिवक्ता और उसके मित्र के साथ मिलकर पीटकर पति को अधमरा कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने महिला और दो अधिवक्ताओं को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। जख्मी युवक एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सिर में भी गंभीर चोट है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि बल्केश्वर पार्क के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रिंकू गुप्ता के रूप में हुई। 

विज्ञापन

तलाक का चल रहा मुकदमा  

रिंकू ने पुलिस को बताया कि राजकुमारी से उसकी दूसरी शादी हुई थी। एक बच्चा है। राजकुमारी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह कमला नगर क्षेत्र में रजवाड़ा के पास रहती है। अधिवक्ता देवेश गुप्ता (उमाकुंज कॉलोनी, बल्केश्वर) पत्नी की तरफ से मुकदमा लड़ रहे हैं। रात को उस पर हमला हुआ। पत्नी और देवेश गुप्ता के साथ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह (नुनिहाई) भी मौजूद थे। तीनों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके हाथ बांध दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पत्नी सहित तीन गिरफ्तार 

थाना प्रभारी कमला नगर विपिन कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर पर जानलेवा हमला, बंधक बनाने और धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया। आरोपी पत्नी राजकुमारी, अधिवक्ता देवेश गुप्ता व देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देवेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रिंकू गुप्ता उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा था। आरोप लगाता है कि राजकुमारी से उसके संबंध हैं। वह दोनों के पोस्टर चिपकाने बल्केश्वर क्षेत्र में आया था। उन्हें जानकारी हो गई थी। उसके पीछे लगे थे। पकड़ लिया। थाना प्रभारी कमला नगर ने बताया कि रिंकू गुप्ता को बेरहमी से पीटा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लोग शोर मचाकर नहीं बचाते तो हमलावर उसे जान से मार देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed