फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife started liking wearing jeans tops After 15 years of marriage matter reached the family counseling center

पत्नी को लगी दिल्ली की हवा: गांव में पहनती थी साड़ी, अब लगा जींस-टॉप का चस्का; टूटने के कगार पर पहुंची शादी

Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
सार

पति और पत्नी के बीच शादी के 10 साल बाद विवाद महज पहनावे को लेकर हुआ। गांव में जो पत्नी साड़ी पहनती थी, वही दिल्ली में कुछ दिन रही तो जींस-टॉप का चस्का लग गया। दोनों में विवाद इस कदर हुआ कि अब रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचे इस मामले में काउंसलर ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। 
 

विज्ञापन
wife started liking wearing jeans tops After 15 years of marriage matter reached the family counseling center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शादी के 10 साल बाद पति अपनी पत्नी को गांव से अपने साथ रहने के लिए दिल्ली ले गया। वहां का माहौल देख पत्नी को भी ब्रांडेड जींस-टॉप और महंगे चश्मे पहनकर पार्कों में घूमने शौक लग गया। जानकारी पर पति ने विरोध किया। इससे घर में बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


 

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले खेरागढ़ के युवक के साथ हुई थी। उसने ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में सब ठीक चल रहा था। पति अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में करता है। काम ठीक चलने के बाद पांच साल पहले वह पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता। देवर घर खर्च चलाता हैं। घर से कहीं घूमने चले जाओं तो झगड़ा करता है। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने हमेशा साड़ी ही पहनती थी। जब से उसे दिल्ली लेकर गया। वहां का माहौल देखकर उसके तो तेवर ही बदल गए। जींस-टाॅप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का शौक लग गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घर काम पर जाते ही पत्नी पार्कों में घूमने निकल जाती है। अकेले जाने की मना करने पर झगड़ा करती है। वह कपड़ों पर इतना खर्चा नहीं कर सकता। काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर, बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है।

 

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि शनिवार को 99 जोड़ो को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 9 मामलों में समझौता हो गया। 5 में एफआईआर के आदेश दे दिए। इनके अलावा सभी को अगली तारीख दे दी गई है।

 

70 लाख का मकान खरीदने पर पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई पत्नी
न्यू आगरा निवासी युवक की शादी आठ साल पहले कमला नगर की युवती के साथ हुई थी। वह बैंक मैनेजर है। उनकी चार साल की बेटी और एक साल का बेटा है। पत्नी को आरोप है कि पति के ड्यूटी पर जाते ही ससुराल में सास ससुर झगड़ा करते है। उसने पति से अपने लिए अलग मकान खरीदने के लिए बोला। पति ने मना कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ। पत्नी बेटे को लेकर मायके आ गई। न्याय के लिए परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई। उसने कहा कि अब वह अपने आलीशान घर में रहना चाहती थी। काउंसलर ने पति को समझाया। इस पर पति ने 70 लाख रुपये का मकान खरीद कर पत्नी को दे दिया इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed