फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife sets husband on fire in Mathura

Mathura News: पत्नी ने सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Mon, 08 Aug 2022 10:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

पति पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार की सुबह पत्नी ने पेट्रोल छिड़क पति को आग लगा दी।  

विज्ञापन
wife sets husband on fire in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़क उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका किसी दूसरी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह युवक सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जैसे-तैसे आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत तक जल चुका था, उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन तहरीर नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed