फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's murder: Screams drowned in noise both sons could not hear so husband brutally killed his wife

पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा

Tue, 18 Mar 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 08:07 AM IST
सार

आगरा में काॅस्मेटिक कारोबारी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Wife's murder: Screams drowned in noise both sons could not hear so husband brutally killed his wife
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में सोमवार की शाम घर में कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरे कमरे में माैजूद बेटे माता-पिता के बीच रोजाना का झगड़ा समझकर नहीं आए। बाद में उन्होंने मां को बेहोश पड़ा देखा। अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हत्या के बाद पति थाने पहुंच गया। मायके पक्ष ने अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा
विज्ञापन



 

20 साल पहले हुई थी शादी
सैपऊ, हाथरस निवासी गुंजन की शादी 20 साल पहले कालिंदी विहार निवासी संदीप के साथ हुई थी। वह मूलरूप से खंदाैली के नंदलालपुर का है। संदीप की टेढ़ी बगिया पर काॅस्मेटिक की दुकान है। दो बेटे 18 साल का गगन और 12 साल का अभिनव हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़


 

पति पर हो गया था काफी कर्ज
परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप पर कर्ज हो गया था। काम ठीक नहीं चलने के कारण कर्ज नहीं चुका सका। इस पर मकान बेचना पड़ा। बाद में वह कॉलोनी में ही किराये पर रहने लगा। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ करता था। उनके झगड़े से बच्चे भी परेशान थे।

 
विज्ञापन

इसलिए कर लिया कमरे का दरवाजा बंद
सोमवार को संदीप काम पर नहीं गया। शाम तकरीबन चार बजे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मारपीट भी हुई। दूसरे कमरे में दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने रोजाना का झगड़ा समझकर दरवाजा बंद कर लिया। बाद में संदीप घर से निकला। थाना ट्रांस यमुना पर पहुंच गया और वारदात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें -  UP: मेडिकल छात्रा से दोस्तों ने रखी ऐसी शर्त...इस कदर तनाव में आ गई वो; थाने में पहुंचकर रो पड़ी

 

पति ने कबूला जुर्म
उधर, मां को बेड पर पड़ा देखकर बच्चों ने शोर मचाया। वहीं संदीप के कबूलनामे से पुलिस के होश उड़ गए। वह उसे घर लेकर आए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अवैध संबंध में हत्या का आरोप
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी काम से गया था। दोपहर में घर लाैटकर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया। उसे नहीं पता था कि पत्नी की जान चली जाएगी। मृतका की मां जयरानी ने आरोप लगाया कि संदीप के एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर मारपीट करता था। गुंजन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed