{"_id":"64b1909d0cc821dbb701c237","slug":"wife-refused-to-cooperate-husband-embraced-death-agra-news-c-175-1-sagr1033-1810-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी ने साथ निभाने से किया इन्कार, पति ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी ने साथ निभाने से किया इन्कार, पति ने मौत को लगाया गले
Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव चौपारा में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी 29 जून को प्रेमी के साथ चली गई थी, जिससे वह क्षुब्ध था।अमांपुर क्षेत्र के गांव चौपारा निवासी कलियान सिंह (28) कासगंज-अमांपुर मार्ग पर खेत में अग्रसेन द्वार के समीप मकान बनाकर रहता था। बृहस्पतिवार की रात उसने पास में की एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े भाई संजू ने बताया कि कलियान की पत्नी 29 जून को प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में कलियान सिंह के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसे वह सहन नहीं कर सका और बृहस्पतिवार की रात उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो बच्चे राजू (6) और योगेंद्र (4) हैं। कलियान की मौत के बाद दोनों बच्चे सिर से पिता का साया उठ गया।