Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Plotted Husband’s Murder with Lover Dumped the Body in a Well

UP: पति को तड़पा-तड़पा कर मारा, इसलिए रजाई में बांध कुएं में फेंकी लाश...कातिल पत्नी और प्रेमी को मिली ये सजा

Mon, 10 Nov 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 08:29 AM IST
सार

प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी के लिए अपना सुहाग उजाड़ दिया। प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की। इसके बाद रजाई में लाश ढककर कुएं में फेंक दी। मामले में कोर्ट ने हत्या की दोषी पत्नी, प्रेमी सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Wife Plotted Husband’s Murder with Lover Dumped the Body in a Well
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। सुनवाई पूरी होने पर अपर सत्र न्यायाधीश-8 संजय के. लाल की अदालत ने तीनों को दोषी माना। उन्होंने मृतक की पत्नी, डौकी के गांव पीपरा निवासी सुनील व धर्मवीर को आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना डौकी में दर्ज केस के अनुसार मृतक के मामा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि वह 13 फरवरी 2019 की रात अपने भांजे से मिलकर गए थे। दूसरे दिन मिलने पहुंचे तो उसकी पत्नी मिली। वह बहुत डरी हुई थी। उसने पूछने पर बताया कि पति काम से बाहर गए हैं। शाम तक इंतजार के बाद भी भांजा घर नहीं आया। फोन बंद था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Meet At Agra: विदेशियों को भाया आगरा का जूता...18500 करोड़ की बुकिंग, आठ हजार से अधिक उद्यमी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



तलाश करने पर शव कुएं में रजाई से ढका मिला। रजाई उठाने पर गले में रस्सी बंधी थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। तब उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके भांजे ने उन्हें अपनी पत्नी के अवैध संबंध कर जानकारी दी थी। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने 16 फरवरी को केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पिता के जाने पर घर आता था सुनील
घटना के समय मृतक का सबसे बड़ा बेटा 15 साल का था। उसने कहा कि मां के सुनील कुमार से प्रेम संबंध थे। जब भी वह हमारे घर आता था तो मां मुझे और मेरे भाई-बहनों को पीटती थी। धर्मवीर को भी कई बार बहन-भाइयों ने अपने घर के पास देखा था। यह बात उन्होंने अपने पिता को बताई थी। पिता ऑटो चलाते थे। जब भी वह बाहर जाते थे, सुनील घर आकर मां के साथ कमरे में रुक जाता था। छोटे भाई-बहनों ने भी यही बयान दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed