फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife husband kidnapping case filed against in-laws in agra

आगरा: 11 साल बाद लौटी पत्नी को घर पर नहीं मिला पति, ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर महिला 11 साल बाद ससुराल लौटी है। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। ससुराल लौटी तो पति घर पर नहीं मिला।

विज्ञापन
wife husband kidnapping case filed against in-laws in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

थाना न्यू आगरा में एक महिला ने पति के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोप को लेकर विवेचना की जा रही है। विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि कानपुर की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2008 में न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले एक इंटर कॉलेज के शिक्षक के साथ हुई थी। महिला भी कानपुर के एक विद्यालय में शिक्षिका है। 
विज्ञापन


शादी के बाद भी महिला का तबादला आगरा नहीं हो सका। इस पर वो वहां ड्यूटी करने जाती थीं। शादी के एक साल बाद पति-पत्नी में रार पैदा हो गई। महिला मायके में रहने लगी। तब से पति से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी पहुंचा। मगर, दोनों के बीच तलाक नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में आई है ससुराल 
परिवार न्यायालय कानपुर और उच्च न्यायालय के आदेश पर मार्च में महिला ससुराल में आई थी। आरोप है कि घर में पति नहीं मिले। इस बारे में ससुरालियों से पूछा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। पत्नी का आरोप है कि पति के बारे में ससुराली जानकारी नहीं दे रहे हैं। 

पति का अपहरण हुआ है या फिर कुछ और, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। ससुराल के लोग कुछ अनजान लोगों से गुपचुप बात करते हैं। इस कारण उन्होंने पिछले दिनों सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रयास किए, लेकिन ससुरालियों ने पुलिस को बुला लिया।

पीड़िता ने आईजी से मामले की शिकायत की। इसके बाद थाना न्यू आगरा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मामले में महिला की तहरीर पर सास, ससुर, जेठ, जिठानी, ननद और नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निरीक्षक का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed