{"_id":"6534292b08b18838b20eef40","slug":"wife-dies-in-road-accident-husband-and-tempo-driver-injured-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-6319-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व टैंपो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व टैंपो चालक घायल
Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। बदायूं-पटियाली हाइवे पर शनिवार को किशोरी नगला गांव के पास यात्री टेंपो की गाय से टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और टैंपो चालक घायल हुए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के म्यांऊ गांव निवासी रोशन काज़ी (60) की बहन का देहांत हो गया था। वो बहन के घर अपनी पत्नी केसर बानो (55) के साथ फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र गए थे। वहां से शनिवार की सुबह वो वापस लौटे। इस दौरान पटियाली से घर तक जाने के लिए वो साधन का इन्तेजार कर रहे थे। तभी गांव निवासी जकी अहमद अपने टेंपो के साथ उन्हें मिल गया। वृद्ध दंपती टेंपों में बैठकर गांव के लिए रवाना हुए। लेकिन जैसे ही टेेंपो पटियाली कोतवाली क्षेत्र के किशोरी नगला गांव पास पहुंचा, तभी अचानक एक गाय खेतों की तरफ से अचानक आकर टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चालक और वृद्ध दंपती घायल हुए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र भेजा। डाक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आनन-फानन में व्यवस्था कर तीनों को उपचार के लिए कासगंज स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही केसर बानो ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ सदर अस्पताल के डाक्टरों ने घायल रोशन काजी और टेंपो चालक की हालत गंभीर देख तत्काल अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। केसर बानो की मौत की सूचना गांव पहुंचने पर उनके घर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस केसर बानो के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में लिया। लेकिन मृतका के परिजन पुलिस को लिखित दिए कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी हैं।
विज्ञापन