{"_id":"636264b976fc1b71cd0ec5eb","slug":"wife-dies-10-minutes-after-husband-s-death-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संयोग या सदमा: पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयोग या सदमा: पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
सार
पटियाली के गांव म्याऊ निवासी बुजुर्ग दंपती बीमार थे। वह दिल्ली में अपने बेटे के साथ रहकर उपचार करा रहे थे। बुधवार को दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के पटियाली में पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे संयोग बता रहा है तो कोई पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति अगाध लगाव और प्रेम। वहीं एक साथ दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव म्याऊ निवासी शहादत (60) तकरीबन 15 दिन पहले से बीमार चल रहे थे। उनको चिकित्सा के लिए परिवारीजन दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। इसी बीच उनकी पत्नी शकीला (55) की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में बेटे के साथ रहते थे दंपती
इलाज के बाद शहादत अपने इकलौते पुत्र शाने रहमत के साथ दिल्ली में ही रहने लगे। मंगलवार को शहादत और शकीला पास-पास पड़ी चारपाइयों पर लेटे थे। इसी दौरान शहादत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब उन्हें उपचार के लिए कहीं ले जा पाते इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन