फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife crying keeping her head on dead body of her husband then labor pain and daughter was born

पिता की मौत और बेटी ने लिया जन्म: पति की लाश पर सिर रख रो रही थी महिला, तभी हुई प्रसव पीड़ा; गूंज उठी किलकारी

Thu, 31 Aug 2023 10:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

मौत के सन्नाटे के बीच किलकारी गूंजी तो सबसे बड़ा संकट उस मां के सामने था, जिसने बेटी को तो जन्म दिया, लेकिन उससे पहले ही पति का साथ उससे छूट गया।
 

विज्ञापन
wife crying keeping her head on dead body of her husband then labor pain and daughter was born
नवजात - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी के गांव मोहनपुर में एक और गोविंद की मौत पर परिजन आंसू बहा रहे थे। वहीं रोते हुए अचानक गर्भवती पत्नी बेबी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेबी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को गोविंद का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

कर ली थी आत्महत्या 

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी राजमिस्त्री गोविंद (35) ने बुधवार की शाम घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जानकारी मिली की उसका भाई भाभी से विवाद था। जिस कारण घरेलू कलह होती रहती थी। गोविंद की मौत पर परिजन दुखी थे। वहीं गर्भवती पत्नी बेबी रोए जा रही थी। तभी अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को दिया जन्म 

वहां कुछ देर बाद ही बेबी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बृहस्पतिवार की सुबह छुट्टी कराने के बाद बेबी अपनी बच्ची को लेकर पोस्मार्टम हाउस पहुंची। कुछ देर बाद पति के शव को लेकर गांव मोहनपुर आई। वहां गोविंद का अंतिम संस्कार किया गया। बेबी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और पति के चले जाने का गम, वहीं दूसरी ओर घर के आर्थिक हालत के बीच जन्मी बच्ची की परवरिश की चिंता उसे सता रही है।


ये भी पढ़ें - Agra News: मरीजों की जांच के लिए लगे हेल्थ एटीएम का खुद ही स्वास्थ्य खराब, जांचे हो गईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed