{"_id":"5e3badf68ebc3ee5c47dfb51","slug":"wife-commited-suicide-after-dispute-with-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने कहा सुबह मुंह मत दिखाना, पत्नी ने कर ली खुदकुशी, मां को तलाशते रहे मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कहा सुबह मुंह मत दिखाना, पत्नी ने कर ली खुदकुशी, मां को तलाशते रहे मासूम
Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रह रहे पति से मंगलवार की रात बाह के ट्यूबवेल कॉलोनी की रामसखी (28) की फोन पर बाहरवाली के विरोध पर तीखी बहस हुई। पति ने सुबह मुंह न दिखाने की चेतावनी दी। इस पर महिला घर के ही शौचालय में फंदे पर लटककर जान दे दी।
ट्यूबवेल कॉलोनी बाह के सुरेंद्र कुशवाह की शादी 9 साल पहले खेड़ा राठौर के रघुबर पुरा की रामसखी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे विशाल (6) और एक साल की आस्था है। रामसखी की बहन इंद्रवती सुरेंद्र कुशवाह के छोटे भाई को ब्याही है।
दोनों एक ही घर में रहती है। सुुरेंद्र कुशवाह दिल्ली की कैंटीन में हलवाई का काम करता है। इंद्रवती, और उसके भाई राम सेवक, मां दाखश्री ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले दिल्ली में बाहर वाली को साथ रखने के विरोध पर रामसखी को सुरेंद्र कुशवाह ने तलाक की धमकी दी थी। जिसपर रामसखी मायके आ गई थी। आचरण में सुधार के आश्वासन पर महीने भर पहले रामसखी को रिश्तेदार ससुराल ले गए थे।

Trending Videos
इंद्रवती ने बताया कि मंगलवार की रात बाहर वाली को लेकर पति पत्नी में फोन पर तीखी बहस हुई थी। जिसमें बुधवार की सुबह मुंह न दिखाने की चेतावनी रामसखी को दी थी। बुधवार को सुबह शौचालय में फंदे पर उसका शव लटका मिला।
मां को तलाशते रहे मासूम
बुधवार की सुबह आंख खुली तो चारपाई पर रामसखी को न पाकर बेटा विशाल उसे तलाशते हुए पशुओं के बाडे़ तक पहुंच गया। वहां पर मां नहीं मिली तो मौसी इंद्रवती के पास पहुंचा। तब तक आस्था की भी आंख खुल गई।
इंद्रवती आस्था को गोद में लिऐ विशाल के साथ रामसखी को ढूंढते हुए शौचालय तक पहुंची। अंदर से कुंडी बंद होने पर शक हुआ, कुंडी तोड़ने पर फंदे पर लटकी रामसखी को देख चीख पुकार मच गई। वहीं रामसखी की मौत से अनजान दोनों मासूम उसकी तलाश में कमरों में इधर उधर भटकते रहे।