फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   widow woman murdered in mainpuri

मैनपुरी: घरेलू झगड़े के बाद विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 30 Apr 2021 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 06:08 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में घरेलू झगड़े के बाद विधवा की हत्या कर दी गई। आरोप देवर-देवरानी और सास पर है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
widow woman murdered in mainpuri
मृतका पिंकी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह घरेलू झगड़े के बाद विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी देवर, देवरानी और सास घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया है। 

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुदइया निवासी पिंकी देवी (42) के पति दलवीर की मौत वर्ष 2014 में बीमारी के चलते हो गई थी। वह अपने चार बच्चों तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही थी। बच्चों के अनुसार गुरुवार की रात पिंकी का देवर सुशील व देवरानी मंजू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रात को झगड़ा शांत हो गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के बोला हमला 
आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे पिंकी जब गाय का दूध निकालने के बाद घर के अंदर जा रही थी, तभी सास अनारश्री, देवरानी मंजू ने आकर उसे पकड़ लिया। जब तक पिंकी कुछ समझ पाती पीछे से देवर ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा को लहूलुहान हालत में मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
 
घटना के संबंध में कुर्रा थाना प्रभारी रमाकर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह अंजाम दी गई। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed