फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wi-Fi facility will be available in all up government schools of agra attendance will be done through biometric

UP Board: आगरा के सभी राजकीय विद्यालयों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी

Mon, 06 Jun 2022 12:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र से बायोमेट्रिक से हाजिरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ बी विद्यालय प्रांगण में वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि वेबसाइट बनाने, विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनवाने का लक्ष्य भी दिया गया है।

विज्ञापन
Wi-Fi facility will be available in all up government schools of agra attendance will be done through biometric
फ्री वाई फाई

विस्तार

आगरा मंडल के सभी 118 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा हो गई है। 115 विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लग गई है। महज तीन विद्यालय रह गए हैं, इनमें भी इसी माह मशीन लगनी है। जुलाई माह से विद्यालयों के स्टाफ की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से ही लगेगी।  

विज्ञापन

  

22 विद्यालयों में लगीं बायोमेट्रिक मशीन 

आगरा जिले के सभी 39, मथुरा के सभी 36 और मैनपुरी के सभी 22 विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लग गई है। फिरोजाबाद के 21 में से 18 विद्यालयों में अभी मशीन लगी है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि शासन स्तर से जारी 100 दिन की कार्ययोजना के तहत माध्यमिक शिक्षा के सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी, विद्यालय प्रांगण में वाई-फाई की सुविधा, वेबसाइट बनाने, विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनवाने का लक्ष्य दिया गया है। बायोमेट्रिक हाजिरी व वाई-फाई की सुविधा सबसे पहले राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। राजकीय विद्यालयों ने प्राथमिकता से इन कार्यों को किया भी है। 

विज्ञापन

  
जारी किए गए दिशा-निर्देश 

सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों में भी बायोमेट्रिक हाजिरी व वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से इस संबंध में विद्यालयों को लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का कहना है कि वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के कंप्यूटर लैब में पढ़ाई करने, स्मार्ट क्लास में पढ़ने में सुविधा मिलेगी। इंटरनेट का इस्तेमाल विद्यार्थी कर सकेंगे। मंडल में 118 राजकीय, 314 सहायता प्राप्त और 2070 वित्त विहीन विद्यालय हैं। कुल विद्यालयों की संख्या 2502 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed