{"_id":"57c0927f4f1c1b4a38d4f48c","slug":"why-only-airport-shift-taj-too-in-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एयरपोर्ट क्या, ताज भी शिफ्ट कर दो सैफई में’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एयरपोर्ट क्या, ताज भी शिफ्ट कर दो सैफई में’
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘इंटरनेशनल स्टेडियम बनना था आगरा में लेकिन बनेगा सैफई में। आलू प्रोसेसिंग सेंटर बनना था आगरा में लेकिन बना कन्नौज में। इसी तरह एयरपोर्ट बनना था आगरा में लेकिन बनेगा सैफई में। बार-बार आगरा का हक छीन रही प्रदेश सरकार एयरपोर्ट की तरह ताजमहल को ही सैफई शिफ्ट कर दे तो बेहतर है।’ ये शब्द आगरा के लोगों की जुबां पर हैं।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आगरा की आवाज जानने के लिए अमर उजाला ने लोगों से बात की। वहीं, दूसरी तरफ शहर के पर्यटन उद्योग ने एयरपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सैफई के नाम पर विरोध जताया है। शहर से शुरू हुई एयरपोर्ट की आवाज में सुर मिलाते हुए पिनाहट के सभासदों ने सीएम से एयरपोर्ट की मांग की।
शौरीपुर, बटेश्वर, चंबल सफारी, लायन सफारी को फायदा
आगरा। विदेशी सैलानियों के लिए आगरा में स्मारकों के अलावा कुछ आकर्षण है तो वह बटेश्वर के मंदिरों की श्रृंखला, शौरीपुर, चंबल सफारी और बीहड़। चंबल और यमुना नदी के इन्हीं बीहड़ों को प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ताज कार रैली दो साल से करा रही है। दोनों ही सालों में एक बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दूसरी बार उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुकी हैं। अब जब वास्तव में चंबल और यमुना के बीहड़ी क्षेत्र का विकास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए होना है तो भदरौली की जगह प्रदेश सरकार को इटावा और सैफई ही याद आया, जबकि भदरौली में एयरपोर्ट बनने से शौरीपुर, बटेश्वर, चंबल सफारी, फीरोजाबाद के चंदवार और इटावा के लायन सफारी को भी बड़ी तादात में टूरिस्ट मिलेंगे।
विज्ञापन
बर्ड फेस्टिवल के लिए कीठम नहीं, चंबल पसंद
एक तरफ तो प्रदेश सरकार कीठम के सूर सरोवर पक्षी विहार की जगह चंबल सफारी को बर्ड फेस्टिवल के लिए यह तर्क देकर चुनती है कि इससे चंबल क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म का विकास होगा। दूसरी तरफ बाह के भदरौली क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ठुकराकर सैफई को चुन चुकी है। हेरिटेज आर्क के प्रमोशन में आगरा-वाराणसी और लखनऊ को शामिल किया गया है, लेकिन एयरपोर्ट के सवाल पर प्रदेश सरकार सैफई से आगे ही नहीं बढ़ सकी।
पिनाहट के सभासदों ने मांगा एयरपोर्ट
पिनाहट। विकास के नाम पर राजनेताओं के छल का शिकार होती रही बाह-पिनाहट क्षेत्र की जनता इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा एयरपोर्ट को लेकर ही हो रही है। पिनाहट के सभासदों ने भी एकजुट होकर प्रदेश सरकार से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग की। सभासद विजय पाल परिहार ने कहा कि सरकार उनके क्षेत्र से सौतेला व्यवहार कर रही है। सैफई में एयरपोर्ट बनाएं, लेकिन आगरा का हक न छीना जाए। आगरा से भदरौली केवल 55 किमी दूर है। एडवेंचर टूरिज्म के साथ धार्मिक पर्यटन भी इस क्षेत्र में है। एयरपोर्ट के जरिए इस क्षेत्र का त्वरित विकास होगा और हजारों लोग भी रोजगार से जुड़ेंगे। अन्य सभासदों आशाराम, रामप्रकाश वाल्मीकि, ऋषि गुप्ता, विनोद अरेले, राजू, अतर सिंह ने एयरपोर्ट के लिए आंदोलन शुरू की चेतावनी दी है।
इन्होंने की आगरा में एयरपोर्ट की मांग
अमर उजाला व्हाट्सएप नंबर पर इंजी. एसपी वर्मा, राजकुमार चाहर, डा. इंद्रपाल सिंह भदौरिया, रितेश सोनकर, दीपक मखीजा, प्रवीन कुमार, आफरीन मोहम्मद, योगेश यादव, अरुण गौतम, हरगोविंद जुरैल, अमित सिंह, जमीर गनी, नवीन गुप्ता, आदित्य जैन, मनोज कुमार, डीपी सिंह, अश्वनी प्रताप, मंगल सिंह, विशाल, अंशुल शर्मा, तरुणेश शर्मा, शेर सिंह, योगेश कुमार, कृष्णकांत त्यागी, सोन सिंह कुशवाह, रवि भदौरिया, नमन जैन, विजय सागर, विशाल भारद्वाज, रवि भदौरिया, उमराय सिंह, शिशुपाल सिंह कर्ण, अरविंद सिंह, राहुल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, घनश्याम दास, दिनेश परिहार, शशांक जैन, प्रवेंद्र सिंह, निदा सलीम, सुमित सिंह, सचिन लवानिया, शिवम शर्मा, नीरज अग्रवाल, मनोज जैन, सपना तोमर, शानू खान सहित 315 लोगों ने आगरा में एयरपोर्ट के लिए लिखित मांग की।