फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why did the wife call the police  husband became so angry committed suicide by hanging himself

Agra: पत्नी ने क्यों बुलाई पुलिस... इस बात से इतना नाराज हुआ पति, फंदे से लटक कर दे दी जान

Sat, 27 Jul 2024 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 09:41 AM IST
सार

पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस वजह से पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को समझाकर चली गई। लेकिन पति इस बात से खफा हो गया कि आखिर पत्नी ने पुलिस क्यों बुलाई। फिर से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। वहीं पति ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Why did the wife call the police  husband became so angry committed suicide by hanging himself
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आागरा के नगला गूलर, जगदीशपुरा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मी दंपती का विवाद होने के कारण समझाकर चले गए। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। पत्नी ने परिजनों को बुलाया और उनके साथ मायके चली गई। पति ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

नगला गूलर निवासी सोनू (36) पेंट का काम करता था। 10 महीने पहले ही उसकी शादी थाना शाहगंज क्षेत्र के शिवनगर निवासी पूजा से हुई थी। परिजन ने बताया कि सोनू का पत्नी से आए-दिन झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार सुबह काम पर नहीं गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस सोनू को समझाकर चली गई। पुलिस के जाते ही फिर से विवाद होने लगा। पत्नी ने नाराज होकर परिजन को बुला लिया। देर रात उनके साथ मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद रात 3 बजे सोनू ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed