फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Whose Crown, Decision Today

किसका ताज, फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Fri, 10 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Whose Crown, Decision Today
121 प्रत्याशियों की किस्मत का आज खुलेगा पिटारा - फोटो : अमर उजाला
जिले की नौ विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 121 प्रत्याशियों की किस्मत का आज (शनिवार) को पिटारा खुल जाएगा। सुबह आठ बजे से टूंडला रोड स्थित मंडी समिति में मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद तक सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे। सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा सीट का परिणाम आएगा और सबसे आखिर में छावनी का। मतगणना के लिए मंडी समिति में व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से सबसे पहले डाकमतपत्रों की गणना शुरू होगी। जोकि साढ़े आठ बजे तक चलेगी। इसके बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। सात दांयी और सात बायीं ओर। दक्षिण विधानसभा सीट पर 26 प्रत्याशी होने के कारण 20 टेबल लगाई जाएंगी। हर टेबल पर वोटों की गिनती के लिए चार सदस्यीय टीम रहेगी। इसमें माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। रिटर्निंग आफीसर, एआरओ भी रहेंगे। कक्ष में निगरानी के लिए प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। टेबलों को घनी लोहे की जाली से कवर्ड किया गया है। इसके बाद विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ होने के कारण यहां सबसे कम राउंडों में वोटों की गिनती होगी। इसलिए इस सीट का परिणाम सबसे पहले आएगा। वहीं, छावनी क्षेत्र में सबसे अधिक बूथ होने के कारण वहां 31 राउंड में काउंटिंग होगी। इसका परिणाम सबसे बाद में आएगा।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना हॉल तक सुरक्षित लाने के लिए बैरीकेटिंग कर गलियारा बनाया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। सिर्फ ड्यूटी में लगे कर्मचारी ही ईवीएम लाने और ले जाने के लिए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



09 विधानसभाएं हैं जिले में।
121 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान।
105 पुरुष प्रत्याशी ठोंक रहे ताल।
16 महिला प्रत्याशी आजमा रहीं किस्मत।
51 निर्दलीय प्रत्याशी हैं मैदान में।
63.49 प्रतिशत हुआ मतदान।
32,44,391 मतदाता हैं जिले में।
20,59,772 मतदाताओं ने डाले वोट।

एत्मादपुर: 15 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 416769
मतदान प्रतिशत: 67.97
बूथ: 416
काउंटिंग राउंड: 30

छावनी: 14 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 427067
मतदान प्रतिशत: 59.06
2012 में मतदान प्रतिशत:
बूथ: 425
काउंटिंग राउंड: 31

दक्षिण: 26 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 348851
मतदान प्रतिशत: 62.15
बूथ: 377
काउंटिंग राउंड: 27

उत्तर: 15 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 395452
मतदान प्रतिशत: 58.21
बूथ: 394
काउंटिंग राउंड: 29

ग्रामीण: 9 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 391714
मतदान प्रतिशत: 63.58
बूथ: 391
काउंटिंग राउंड: 28
 
फतेहपुर सीकरी: 7 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 337235
मतदान प्रतिशत: 67.81
बूथ: 368
काउंटिंग राउंड: 27
 
खेरागढ़: 14 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 309311
मतदान प्रतिशत: 64.04
बूथ: 322
काउंटिंग राउंड: 23

फतेहाबाद: 7 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 297338
मतदान प्रतिशत: 70.35
बूथ: 347
काउंटिंग राउंड: 25

बाह: 14 प्रत्याशी
कुल मतदाता: 320651
मतदान प्रतिशत: 59.97
बूथ: 371
काउंटिंग राउंड: 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed