फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Whoever gave support today became the killer there

कभी जिसने दिया सहारा आज वहीं बन गया हत्यारा

Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Whoever gave support today became the killer there
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी सुनील को जिस मामा ने 20 साल पहले सहारा दिया था वहीं मामा रविवार की रात उसका हत्यारा बन गया। एक विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की और खुद ही थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। गोपालपुर में इस खबर से रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

32 वर्षीय सुनील कुमार के पिता ने करीब 20 साल पहले उसकी मां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महज 12 वर्षीय सुनील को कन्नौज के दरियाई नगला निवासी मामा सूरजपाल अपने साथ ले गया तभी से वह ननिहाल में रह रहा था। वहां रहकर सुनील मजदूरी करता था और बिहार निवासी महिला से शादी कर ली थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं। करीब 15 दिन पूर्व सुनील की पत्नी आरती मायके गई थी। रविवार की रात किसी बात को लेकर मामा सूरजपाल ने विवाद के बाद सुनील की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद थाने जाकर समर्पण कर दिया। गांव गोपालपुर में मृतक के रिश्तेदारों में चर्चा रही कि कभी जो मामा सुनील का सहारा बना था वहीं अब उसका हत्यारा कैसे बन गया। सुनील की हत्या क्यों कि गई इसके बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed