फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who hacked the Airforce officer WiFi range cyber police station experts will investigate

Agra: किसने किया था एयरफोर्स अधिकारी का वाईफाई हैक, रेंज साइबर थाने के विशेषज्ञ करेंगे जांच

Thu, 29 Jun 2023 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

आगरा में एयरफोर्स अधिकारी के वाईफाई से साइबर अपराधियों ने उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैक कर लिए। इसके बाद उसकी पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने की धमकी देकर 70 लाख रुपये की डिमांड की थी।
 

विज्ञापन
Who hacked the Airforce officer WiFi range cyber police station experts will investigate
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा में वायु सेना आगरा में तैनात विंग कमांडर डुंगराराम बेनीवाल का वाईफाई और उससे जुड़े उपकरण हैक करने का मामला रेंज साइबर थाना भेजा गया है। एक्सपर्ट पूरे मामले की जांच करेंगे। नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जाएगी। अगर, कोई बड़ा गिरोह सक्रिय होगा तो उस पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ है। विंग कमांडर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जून को काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने बताया था कि वाईफाई और उससे जुड़े सभी उपकरण हैक कर लिए गए। इसके बाद 70 लाख रुपये मांगे गए। 7 लोगों ने काॅल पर बात की। अपहरण और बदनाम करने की धमकी दी। उन्हें बदनाम कर दिया। ऑडियो वायरल कर दिए। मामले में गंगाराम विश्नोई, सुजानाराम, अक्की विश्नोई, लालाराम, अशोक, बीजाराम डूडी, मांगीलाल जानी को नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि विंग कमांडर वायु सेना स्टेशन परिसर में रहते हैं। उनसे 70 लाख रुपये मांगे गए। न देने पर धमकी दी गई। मामले में एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। इसके लिए विवेचना रेंज साइबर थाना भेजी गई है।

ये भी पढ़ें -  सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed