फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   who failed in their subjects, assessment will examine

जिन विषयों में फेल, उनके मूल्यांकन की होगी पड़ताल

Sat, 14 May 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 14 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
who failed in their subjects,  assessment will examine
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन कर रहे विधि छात्रों की मांग पर उन विषयों की पड़ताल की जाएगी, जिनमें छात्र फेल हैं। चिह्नित विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की छंटाई शुरू हो गई है। सोमवार से डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से बनी विशेषज्ञों की कमेटी इनके मूल्यांकन का आकलन करेगी। बता दें कि हाल ही में घोषित किए गए एलएलबी प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम में 80 फीसदी छात्र फेल हैं। एलएलबी प्रथम वर्ष में पहले, तीसरे और पांचवें, वहीं एलएलबी द्वितीय वर्ष में पहले, चौथे और पांचवें पेपर में सर्वाधिक छात्र फेल हैं। परीक्षा में 5500 से अधिक छात्र शामिल थे। गलत मूल्यांकन का आरोप लगा छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि जिन विषयों में अधिकांश छात्र फेल हैं, उनकी कापियाें की पड़ताल करने के लिए कापियां मंगाई जा रही हैं। दो दिन बाद से इनकी पड़ताल शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


अभी तक शुरू नहीं कला-विज्ञान वर्ग का मूल्यांकन 
वाणिज्य वर्ग का भले ही मूल्यांकन प्रारंभ करा दिया हो, लेकिन विश्वविद्यालय के सामने असल चुनौती कला और विज्ञान वर्ग है। इन दोनों वर्गों में करीब 50 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिाकाएं हैं। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। इसी कारण इसका मूल्यांकन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कला-विज्ञान वर्ग में कापियां अधिक हैं, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों के प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। जल्द मूल्यांकन शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


रिजल्ट के लिए एलएलएम के छात्रों का प्रदर्शन
पहले सत्र लेट फिर रिजल्ट। अंबेडकर विश्वविद्यालय के अन्य कोर्सों की तरह विधि कोर्स का भी यही हाल है। एलएलएम 2013 और 2014 की पिछले साल परीक्षाएं हो चुकी हैं, बावजूद अभी तक रिजल्ट नहीं निकला। इससे छात्रों का करियर अधर में लटका हुआ है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई न होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए छात्रों ने परिणाम घोषित करने को कहा। इस बीच बाउंसर और छात्रों के बीच तीखी तकरार भी हुई। छात्रसंघ के संयुक्त मंत्री दीपक बघेल ने कहा कि सप्ताह भर में परिणाम जारी करने का आश्वासन मिला है। ऐसा न होने पर फिर से घेराव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed