फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   While serving the mid-day meal, the girl got scorched due to falling of vegetable bucket

Agra News: मिड डे मील परोसने के दौरान सब्जी की बाल्टी गिरने से बालिका झुलसी

Sat, 22 Jul 2023 04:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jul 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
While serving the mid-day meal, the girl got scorched due to falling of vegetable bucket
मिड डे मील परोसने के दौरान सब्जी की बाल्टी गिरने से बालिका झुलसी
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद भोगांव में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान एक बालिका रसोइया से टकरा गई इससे सब्जी की बाल्टी पांच वर्षीय बालिका के ऊपर पलट गई। गंभीर रूप से घायल बालिका को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कस्बा भोगांव के मोहल्ला रसूलाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया से टकरा गई। इससे रसोइया के हाथ से गर्म सब्जी भरी बाल्टी छूट गई और सब्जी बालिका के ऊपर गिर गई। सब्जी गिरने से बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक गौरव राजपूत ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बालिका की हालत में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक गौरव राजपूत का कहना था कि बालिका उनके यहां पंजीकृत नहीं है। उसकी बड़ी बहन उनके यहां कक्षा तीन में पंजीकृत है। मध्यान्ह भोजन के दौरान कुलशम अचानक भागते हुए कमरे से बाहर निकली और खाना परोस रही रसोइया से टकरा गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed