{"_id":"65d9d77b12ea46e79d036bec","slug":"when-there-was-no-hearing-in-the-police-station-he-appealed-to-the-sp-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113256-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से लगाई गुहार
Sat, 24 Feb 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से लगाई गुहार
हालत देख एसपी ने भिजवाया अस्पताल, कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव बसैत निवासी एक महिला शनिवार को एसपी से मिली। उन्हें बताया कि उसको पड़ोसियों ने पीटा है। थाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। महिला की हालत देख एसपी ने जिला महिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची किशनी क्षेत्र के गांव बसैत निवासी जशोदा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है। 21 फरवरी को गांव थाने से एक आरक्षी समन देने आया था। आरक्षी के जाने के बाद शाम के समय नगला केवल निवासी नामजद लोगों ने उसे लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। उसके पेट में अंदरूनी चोटें लगी। भागकर घर में गई तो वहां भी उसे पीटा गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। एसपी ने थाना पुलिस को मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं घायल महिला को पुलिस वाहन से जिला महिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा।