फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When stopped from drinking alcohol in Agra bullies entered house and beat me with sticks

Agra: शराब पीने से रोका तो घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, महिला, बच्चे किसी को नहीं बख्शा; दहशत में परिवार

Sun, 03 Sep 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

आगरा में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। महिला, बच्चे किसी को नहीं बख्शा। इससे परिवार में दहशत है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
When stopped from drinking alcohol in Agra bullies entered house and beat me with sticks
Agra News: मारपीट के बाद घाव दिखाते दयालबाग में डेरी व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दयालबाग स्थित तुलसी बाग निवासी डेयरी संचालक कप्तान सिंह चाहर पर शनिवार रात को पड़ोसी युवक ने साथियों संग हमला बोला। घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा की। पत्नी और बच्चे बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन


कप्तान सिंह की हींग की मंडी में डेयरी है। वह बेलनगंज मशीनरी व्यापार समिति के अध्यक्ष साहूकार सिंह के बड़े भाई हैं। उन्होंने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद करके घर आए थे। तभी घर के बाहर कुछ युवक शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने युवकों से मना किया। इस पर युवकों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष न्यू आगरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। उधर, घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने घटना की निंदा की है। पुलिस आयुक्त से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने एसीपी सैय्यद अरीब अहमद को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed