फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When car was not received in dowry, wife along with sons were thrown out of the house.

Agra News: दहेज में कार न मिली तो बेटों सहित पत्नी को घर से निकाला

Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
When car was not received in dowry, wife along with sons were thrown out of the house.
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता का उत्पीड़न कर उसे ससुराल से निकाल दिया। मामले में उसने पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

गांव नोरथा बहेडिया निवासी रुचि की शादी दिसंबर 2017 में गांव कादरपुर निवासी प्रेषित यादव के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इसके बारे में अपने पिता व अन्य परिजन को जानकारी दी। पिता के समझाने पर महिला ससुराल में रहती रही। उसका आरोप है कि 28 दिसंबर 2024 को मारपीट कर महिला को उसके एक साल के बेटे नीलकांत और छह साल के बेटे गोविंद के साथ कादरपुर जाने की बात कहकर चामुंडा गेट पर छोड़कर चले गए। महिला ने घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। दूसरे दिन महिला के पिता ओमप्रकाश दोनों बच्चों व उसे लेकर उसकी ससुराल दिल्ली महरौली स्थित मकान पर पहुंचे। ससुरालीजन ने गेट बंद कर उन्हें वहां से भगा दिया। मामले की शिकायत महिला व उसके पिता ने कासगंज महिला थाना प्रभारी से की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed