{"_id":"5fac2bc08ebc3e9b9c28f333","slug":"wheecal-theefth-kasganj-news-agr467710684","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोरों का भंडाफोड़, तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोरों का भंडाफोड़, तीन वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज में वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करते एएसपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात बाइक, एक स्कूटी और फर्जी रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक चोर नकली आरसी बनाकर चोरी की बाइक बेचते थे।
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने हाथरस बॉर्डर पर गांव नगला डुकरिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो लोग और स्कूटी पर आ रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। बाइक सवार ने अपना नाम हरीकांत पुत्र महेश निवासी नगला केवल जनपद एटा, पीछे बैठे व्यक्ति ने अश्वनी पुत्र श्याम लाल निवासी श्यामनगर एटा और स्कूटी चालक ने धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी अंबेडकरनगर एटा बताया।
बाइक-स्कूटी की आरसी अन्य नामों से थीं। पूछताछ में उन्होंने दूसरे जनपदों और राज्यों से वाहन चोरी की घटनाएं भी कबूल की हैं। निशानदेही पर गांव नगला पीपल और नगला शीशम के बीच जंगल से 6 बाइक और बरामद की हैं। दूसरे राज्यों व जिलों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन की 7 फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं। चोरों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी बंटू चोरी की बाइक बेचने कहीं गया है।
विज्ञापन
चोरों का है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार किए गए तीनों ही वाहन चोरों का बड़ा आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार हरिकांत के खिलाफ अलग अलग धाराओं में 13 मामले एटा और कासगंज कोतवाली में दर्ज हैं। चोर अश्वनी के खिलाफ एटा कासगंज में दस मुकदमें दर्ज हैं। जबकि धर्मेंद्र के खिलाफ एटा कासगंज जिले में 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस वाहनचोर बंटू का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
- गिरफ्तार वाहन चोरों से पूछताछ की है। चोरों ने बताया कि वे दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि जगह से वाहन चुराते और बेचते रहे हैं। फरार वाहन चोर की तलाश कराई जा रही है। संभावना है कि उसके कब्जे में और भी चोरी की बाइकें हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा है।
आदित्य वर्मा, एएसपी।