फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat procurement is not being done due to lack of boon

वारदाना नहीं होने से नहीं हो पा रही गेहूं खरीद

Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement is not being done due to lack of boon
मैनपुरी। नवीन मंडी के खरीद केंद्रों पर वारदाना ही नहीं है। गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों का ट्रैक्टरों में लदा गेहूं कई दिनों से खरीद केंद्रों के बाहर रखा हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों को समय से गेहूं बेचने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि 15 जून को किसान नवीन मंडी के सरकारी खरीद केंद्रों पर पंजीकरण के बाद गेहूं बेचने के लिए पहुंचे। कई किसान चार पांच दिनों से खरीद केंद्रों के बाहर रुके हुए हैं। खरीद केंद्रों पर वारदाना नहीं होने की बात कहकर खरीद केंद्रों से किसानों को लौटाया जा रहा है। किसान खरीद केंद्रों के बाहर गेहूं खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खरीद केंद्रों पर वारदाना नहीं होने से किसानों को मंडी में ही आढ़तियों को मजबूरी में गेहूं बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन

खरीद केंद्र के बाहर ट्रैक्टर में लदे गेहूं के साथ खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वारदाना नहीं होने पर खरीद नहीं होने की कहकर किसानों को लौटाया जा रहा है। -ब्रजकिशोर, परसादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून गेहूं खरीद की अंतिम तिथि है। पांच दिन से मंडी के खरीद केंद्र के बाहर गेहूं खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खरीद केंद्र पर वारदाना की व्यवस्था नहीं है। जिससे मंडी में ही आढ़तियों को गेहूं बेचना मजबूरी बन जाएगा। -किशनचंद्र, भागपुर

मंडी के खरीद केंद्रों पर मंगलवार को भी वारदाना भेजा गया है। जहां वारदाना नहीं था वहां भी भेजा गया है। गेहूं खरीद की अभी अंतिमि तिथि 15 जून ही है। अगर तिथि बढ़ेगी तो किसानों का सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। -उदित नारायण सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed