फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What the scout guide learned in the camp, imbibe it in life: Devendra

शिविर में जो सीखा स्काउड गाइड उसे करें जीवन में आत्मसात : देवेंद्र

Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
What the scout guide learned in the camp, imbibe it in life: Devendra
कासगंज। श्री लटूरी सिंह बौहरे इंटर कॉलेज ढोलना में आयोजित पांच दिवसीय स्काउड-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले स्काउट और गाइड को आपदा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्काउट गाइड का अनुशासन में होना अति आवश्यक है। जो भी उन्होंने शिविर में सीखा है उसे अपने जीवन में उपयोग में लाएं और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्काउट गाइड द्वारा लगाए गए टेंटों को देखा और बिना बर्तन के स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए भोजन को चखा। स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए बांस और रस्सी के पुल का भी उन्होंने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय है। इस दौरान जिला संगठन कमिश्नर मुनेश राजपूत, अभिषेक पांडे, जय प्रकाश, दीन दयाल सिंह, ललितेश कुलश्रेष्ठ, एदल सिंह, नरेंद्र वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, सुमन वेद प्रकाश, साहबदीन रावत, विपिन कुमार, रामवीर लोधी, नोकम सिंह वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed