फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wetlands to be built in Kheragarh-Anguthi, 55 lakh plants to be audited

आगरा में बनेंगे दो नए वेटलैंड: पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जीव-जंतुओं को नया बसेरा; जमीन की गई चिन्हित

Thu, 16 Apr 2026 01:17 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 01:17 PM IST
सार

आगरा में अंगूठी और नगला ग्राम क्षेत्र में दो नए वेटलैंड बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटन और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही 10 एसटीपी परियोजनाएं शुरू होंगी और मऊ रोड का सिटी फॉरेस्ट ताज नेचर वॉक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Wetlands to be built in Kheragarh-Anguthi, 55 lakh plants to be audited
कलेक्ट्रेट में जिला पर्यावरण समिति की बैठक करते हुए डीएम। अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ के नगला ग्राम और अंगूठी में वेटलैंड बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही शासनादेश के साथ बजट जारी कर दिया जाएगा। इससे जीवजंतु संरक्षित होंगे। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बीते साल लगे 55 लाख पौधों का भी ऑडिट होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ये बिंदु तय हुए।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में 100 नए वेटलैंड बनाने की योजना है। इसके तहत आगरा और प्रयागराज के दो-दो क्षेत्र चुने गए हैं। बिचपुरी के अंगूठी और खेरागढ़ के नगला ग्राम में 2-2 हेक्टेयर क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। आगरा में अभी तक रामसर साइट के रूप में दर्ज सूर सरोवर ही वेटलैंड है। दो नए वेटलैंड बनने से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जलीय वनस्पति और जीव संरक्षित होंगे, इससे पर्यावरण संतुलित होगा। धांधूपुरा और ताजगंज क्षेत्र के छोटे नालों को यमुना में सीधे रोकने के लिए 10 एसटीपी के लिए संबंधित विभागों से एनओसी मिल गई है। इनका कार्य जल्द शुरू होगा। मऊ रोड पर सिटी फॉरेस्ट को ताज नेचर वॉक की तरह विकसित किया जाएगा। इसमें झूले, पार्क समेत अन्य मनोरंजक साधन बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपे गए 55 लाख पौधों का ऑडिट करेगी टीम
बीते साल रोपे गए 55 लाख पौधों का ऑडिट होगा। इसके लिए डीडीओ के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति बनाई गई है जो एक माह में रिपोर्ट देगी। इस साल भी इतने ही पौधे लगाने का 26 विभागों को लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट निस्तारण पर सख्त निर्देश
निजी और सीएचसी-पीएचसी पर मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही और खुले में कचरा फेंकने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग से नियमानुसार एकत्रित करने के लिए निर्देशित किया। अमर उजाला ने खुले में फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थीं।

फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग
जिला पर्यावरण समिति के सदस्य केसी जैन ने फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या उठाई और कब्जा मुक्त करने की मांग की। संजय प्लेस से शुरुआत का सुझाव दिया। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए उत्तरी बाईपास से गुजारने का मुद्दा उठाया। रैपुरा जाट और कुबेरपुर पर डायवर्जन लागू करने की मांग की। उन्होंने टीटीजेड में पेड़ काटने के नियम सरल करने का सुझाव दिया।

वेटलैंड का प्रस्ताव मंजूर
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जिले में दो नए वेटलैंड बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। फुटपाथ, मेडिकल वेस्ट, पौधारोपण समेत कई बिंदुओं पर बैठक में मंथन हुआ है। संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया है। अगली बैठक में इनकी समीक्षा की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed