{"_id":"5e1763e18ebc3e87fd1f20e1","slug":"wether-disturbance-mainpuri-news-agr424001794","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से गिरा तापमान, धूप ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से गिरा तापमान, धूप ने दिलाई राहत
विज्ञापन
09एमएनपी-14-बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में छाए बादल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गलन और सर्द हवाओं से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर सीधा पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर तक लोग सर्दी से ठिठुरते रहे तो वहीं दोपहर बाद धूप से कुछ राहत मिली।
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। वहीं सर्द हवाओं ने भी लोगों को बेहाल किया। हवाओं और मौसम का असर हुआ कि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर पांच पर जा पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक सर्दी के चलते लोग परेशान रहे लेकिन आसमान में बादल छटे तो धूप के दर्शन हुए। दोपहर दो बजे धूप के चलते हालात कुछ सामान्य हुए। इसके चलते अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस ही रहा। लोगों ने भी धूप में बैठकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया।
वहीं बारिश का डर लोगों में बना हुआ है। बीते दो दिनों में हुई बूंदाबांदी से अब लोगों को बारिश का डर सता रहा है। हालांकि अब तक मौसम मेहरबान रहने के चलते लोगों को राहत है।
विज्ञापन
बृहस्पति बाजार में उमड़ी भीड़
प्रत्येक बृहस्पति को शहर के क्रिश्चियन मैदान में बाजार लगता है। बृहस्पतिवार को सुबह तो सर्दी के चलते बाजार में सन्नाटा रहा, लेकिन जैसे ही धूप निकली तो लोगों की संख्या भी बढ़ गई। दोपहर बाद यहां लोगों की बड़ी भीड़ लगी रही।