फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weekend, lockdown, close market, mainpuri

वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार रहे बंद, पुलिस ने बरती सख्ती

Sun, 19 Jul 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
weekend, lockdown, close market, mainpuri
शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर बैरियर लगाकर किया गया रास्ता बंद - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती बरती। सुबह से चौराहों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देकर बाजार से घर भेजा गया। पुलिस की जीपें पूरे दिन सड़कों पर घूमती रहीं।
विज्ञापन

बाजार बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। एसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगा दिए। शहर की ओर आने वाले रास्तों को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। शहर की ओर आने वाले वाहनों को बैरियरों पर चेक किया गया।
विज्ञापन

जरूरी काम साबित होने पर ही वाहन सवारों को शहर में अंदर जाने दिया गया। पुलिस की जीपें सुबह से ही शहर में घूमने लगीं। सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर घर भेजा गया। चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की। बिना हेलमेट और मास्क के वाहन चला रहे लोगों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर बंद रहने से परेशान रहे लोग
लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन के चलते शहरी क्षेत्र में एक भी मेडिकल स्टोर नहीं खोला गया। दवा की दुकानें रविवार को बंद रखने का निर्णय मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने लिया था।

नहीं निकल सके हथठेल वाले
लॉकडाउन के चलते हथठेल वाले भी नहीं निकल सके। गली मोहल्लों में चोरी छिपे घूमकर फल और सब्जी बेचने वालों को पुलिस ने चेतावनी देकर घर भेजा। सब्जी और फलों की बिक्री नहीं होने से लोग परेशान रहे। गलियों में खुली दुकानें भी पुलिस ने दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी देकर बंद करा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed