{"_id":"60c4f0d98ebc3e817a33c3c4","slug":"weekend-curfew-corona-curfew-kasganj-weekly-lockdown-weekly-lockdown-kasganj-lockdown-kasganj-kasganj-news-agr495556318","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक कर्फ्यूः बंद रहीं दुकानें, लेकिन बाजारों में रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक कर्फ्यूः बंद रहीं दुकानें, लेकिन बाजारों में रही आवाजाही
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा/पटियाली/अमांपुर/सहावर। साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान जिलेभर में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं, लेकिन बाजारों में लोग लापरवाह होकर घूमते रहे। तमाम लोग बिना मास्क के भी घूम रहे थे। जिलेभर में यही हाल रहा। पुलिस के वाहन देखकर लोग गलियों में इधर-उधर हो जाते, लेकिन गाड़ी निकलते ही फिर गाइडलाइन का उल्लंघन शुरू हो जाता।
कर्फ्यू के दौरान केवल गली, मोहल्लों में ही दुकानें खुली हुईं थीं। फल और सब्जी विक्रेता की दुकानों पर सुबह के समय सब्जी और फल की खरीदारी करते रहे। तीर्थनगरी सोरों में भी ऐसी ही लापरवाही नजर आईं। सुबह के समय श्रद्धालु भी अच्छी खासी संख्या में नजर आए। सहावर, अमांपुर कस्बों में छोटी दुकानों से दुकानदार शटर उठाकर बिक्री कर रहे थे। सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, पटियाली में भी बाजार बंद थे, लेकिन यहां भी कुछ लोग बिना मास्क के घूमते रहे।
‘सार्वजनिक स्थलों पर न लगाएं भीड़’
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए मानव जीवन के स्वास्थ्य की सुरक्षा जरूरी है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू है। कर्फ्यू का सभी को पालन करना चाहिए। सभी लोग मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें। दुकानदारों की भी यह जिम्मेदारी है कि वह खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।