{"_id":"600f05a78ebc3ef9203b6a58","slug":"website-hang-in-mainpuri-mainpuri-news-agr478011370","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में वेबसाइट हुई ठप, विद्यालय आवंटन के लिए देर रात तक हुई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में वेबसाइट हुई ठप, विद्यालय आवंटन के लिए देर रात तक हुई काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत सोमवार को जिले में चयनित 340 शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग होनी थी। वेबसाइट बाधित रहने के कारण देर शाम तक मात्र 22 शिक्षक- शिक्षिकाओं की ही काउंसिलिंग कराई जा सकी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने रात 12 बजे तक काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए।
शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए 632 शिक्षकों का चयन किया गया है। शासन ने 25 और 27 जनवरी को विद्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में चयनित चार महिला दिव्यांग और 11 पुरुष दिव्यांगों के अतिरिक्त 325 महिला शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प भरने के लिए सुबह नौ बजे से बुलाया गया था।
शिक्षक शिक्षिकाएं सुबह आठ बजे से ही डायट भोगांव पर पहुंच गए थे। यहां शाम चार बजे तक वेबसाइट काम नहीं की जिसके चलते शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही काउंसलिंग कराने वाली समिति भी परेशान रही। शाम चार बजे के बाद वेबसाइट रुक-रुककर चलना शुरू हुई तो काउंसलिंग कार्य शुरू कराया। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने वेबसाइट को लेकर सचिव से बात की। सचिव ने रात 12 बजे तक काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। देर शाम तक जिले में मात्र 22 अभ्यर्थियों की ही काउंसलिंग कराई जा सकी थी।