{"_id":"6829764d042c69ac9405217f","slug":"weather-will-change-again-possibility-of-rain-with-strong-winds-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिन में गर्मी ने उड़ाए होश...फिर बदलेगा माैसम, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिन में गर्मी ने उड़ाए होश...फिर बदलेगा माैसम, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
Sun, 18 May 2025 11:26 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 18 May 2025 11:26 AM IST
सार
दिन में गर्मी की तपन जारी है। शनिवार को दोपहर बाद भले ही माैसम बदल गया हो, लेकिन रविवार की सुबह फिर चिलचिलाती धूप के साथ हुई। माैसम विभाग की मानें तो सोमवार को माैसम फिर बदलेगा।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूप, गर्मी, बादल और बारिश। मौसम ने शनिवार को चार अलग-अलग रंग दिखाए। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान विभाग रविवार को लू और सोमवार को बारिश होने का अंदेशा जता रहा है।
आधा मई माह बीत चुका है। पिछले तीन दिनों शहर का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शुक्रवार को भी दोपहर करीब 2:30 बजे हल्की बारिश हुई थी। शनिवार को दिन की शुरुआत तेज गर्मी से हुई। दिन में धूप इतनी तेज थी कि सड़क पर एक पल भी खड़ा होना मुश्किल था।
दोपहर को बादल और बारिश से पहले ही अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच चुका था। करीब 3 बजे मौसम ने करवट ली। पहले बादल छाए, फिर हवा चली और इसके बाद तेज बारिश ने राहत दे दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी लू चलने की आशंका है। वहीं सोमवार को बादल, तेज हवा के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की संभावना है।
विज्ञापन
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 41.8
न्यूनतम तापमान- 24.2