फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather updates one child died two injured due to wall collapsed in agra

आगरा में बारिश का कहर: अलग-अलग इलाकों में कई मकान गिरे, दो बहनों की मौत, कई घायल

Fri, 30 Jul 2021 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Jul 2021 05:34 PM IST
सार

आगरा में बारिश अब कहर बरपाने लगी है। शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में बारिश से कई मकान धराशायी हो गई। हादसों में दो बहनों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
weather updates one child died two injured due to wall collapsed in agra
आगरा में मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गांव नगला नथोली में घर की दीवार और छत गिरने से महिला, उसकी तीन बेटियां और एक बेटा दब गए। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए परिजन उन्हें आगरा ले गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला की दो वर्षीय बेटी मृत घोषित कर दिया, जबकि रात सवा 10 बजे दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिला और उसके दो बच्चों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


खंदौली की ग्राम पंचायत रहनकलां के गांव नगला नथोली में लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को गांव के मजदूर महेंद्र सिंह पुत्र जालिम सिंह के घर की दीवार और छत गिर गई। इसमें उसकी पत्नी शकुंतला देवी, बेटी शिवानी, राधिका, ज्योति व बेटा अश्वनी दब गए। दीवार और छत गिरने की तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला और उनकी हालत को देखते हुए आगरा ले गए। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो वर्षीय राधिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवानी, ज्योति और शकुंतला का उपचार शुरू किया गया। रात सवा दस बजे तीन वर्षीय ज्योति की भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शकुंतला और उसके दोनों बच्चों की हालत ठीक बताई है। उधर, घटना की जानकारी पर एसडीएम प्रियंका सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा और पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, पिता पुत्र घायल 
कागारौल के ग्राम बहा-सौनिगा में बारिश के कारण भूरी सिंह बघेल के मकान की छत गिर गई। हादसा होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर भूरी सिंह (48) और उसके बेटे सूरज बघेल (15) को निकाला। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

होलीपुरा में दो घर ढहे, चार लोग चुटैल
शुक्रवार की शाम बारिश के थमते ही बाह के होलीपुरा गांव में कीर्तीराम और बलवीर के मकान भरभराकर गिर गए। मकान के टिनशेड में बैठे बलवीर, उनकी बेटी खूशबू, सुखवीर, उनकी बेटी मनीषा दब गए। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने उनको बाहर निकाला। चारों को मामूली चोट लगी है। दोनों परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।      

बाह जैतपुर में चौथे दिन भी झमाझम बारिश, किसान चिंतित
बाह-जैतपुर क्षेत्र में चौथे दिन भी झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण उतरपुर, बिजौली, मढ़ेपुरा, उदयपुर कला, करनपुरा, जरार, पुरा कन्हैया, होलीपुरा, रजपुरा, चौसिंगी, गुंगावली, तरासों, नरहौली, भाऊपुरा, धोबई, एमनपुरा, मंगदपुर आदि के मार्गों पर जलभराव हो गया है। 

भाऊपुरा, नरहौली, पुरा कन्हैरा, जैतपुर, पहाड़पुरा, करनपुरा, धनियांपुरा, मंगदपुर, जरार, तरासों, मुडियापुरा, साहबरायपुरा आदि तालाबों का पानी गलियों और घरों तक पहुंच गया है। बाह के बस अड्डे, महिला अस्पताल, थाने, खेड़ा देवीदास, मंगदपुर, गुंगावली के स्कूलों के परिसर का पानी कमरों तक भर गया है। 

बारिश के चलते जलमग्न हुई बाजरा, तिल, मूंग, उडद की फसल नष्ट होने को लेकर किसान चिंतित हो उठे है। बारिश के दौरान बाह जैतपुर क्षेत्र की बिजली की लाइनों में ब्रेकडाउन रहा। बाह के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि सभी लाइनों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजकौली की क्षतिग्रस्त लाइन शनिवार को दुरुस्त कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed