{"_id":"62bd1cb8ef838b598126cd5b","slug":"weather-update-monsoon-reach-in-agra-soon-rain-expected-in-next-three-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: ताजनगरी में सुबह से ही रिमझिम शुरू हुई बारिश, बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: ताजनगरी में सुबह से ही रिमझिम शुरू हुई बारिश, बदला मौसम
Thu, 30 Jun 2022 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:17 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में भीषण गर्मी के बाद आज सुबह से ही बादल रिमझिम बरसे तो मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
आगरा: बारिश के बीच सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गुरुवार सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। काले बादल मध्यम गति से बरसना शुरू हुए तो गर्मी और उमस से राहत मिली गई। हालांकि आगरा में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ने के कारण अगले तीन दिनों में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर छाए रहे बादल
ताजनगरी में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे पहले मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर रहा। पूरे दिन उमस के कारण लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में मौसम बदल गया।
विज्ञापन
अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार बने रहेंगे। मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिससे आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 30 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। एक जुलाई तक मौसम राहत भरा रह सकता है।
विज्ञापन