मौसम: सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, तापमान 40 डिग्री के करीब, लू का अलर्ट जारी
ताजनगरी में तपिश बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक लू का अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सूरज की तपिश और गर्म हवा गर्मी का सितम बढ़ा रही है। रविवार को आगरा सूबे में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, साथ ही विभाग ने 30 मार्च तक लू का अलर्ट जारी किया है।
रविवार सुबह छह बजे से तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे से तपिश बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे गर्म हवा से बचने के लिए लोग छांव तलाशते रहे। ताजनगरी में दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्च महीने में रविवार सबसे गर्म दिन रहा
मार्च के महीने में रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शहर से ज्यादा गर्म फतेहपुरसीकरी रहा। यहां पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को ताजमहल में पर्यटक दिनभर पसीने से बेहाल रहे। 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा से यहां का तापमान बढ़ रहा है।
पिछले वर्ष के मुकाबले पांच डिग्री अधिक
दिन में बढ़े तापमान का असर रात तक रहा। रात में गर्मी बढ़ने से लोग बेचैन नजर आए। घरों और प्रतिष्ठानों में कूलर और एसी भी शुरू हो गए हैं। मार्च का महीने में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। पिछले साल 2021 में 27 मार्च को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष के मुकाबले यह पांच डिग्री अधिक है।झांसी दूसरे नंबर पर
शहर - तापमानआगरा - 39.9 डिग्री सेल्सियस
झांसी - 39.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज - 39.2 डिग्री सेल्सियस
कानपुर - 38.8 डिग्री सेल्सियस
बांदा - 38.0 डिग्री सेल्सियस