फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Agra is the second hot city in the state mercury 45.2 degrees

Weather Update: जारी है गर्मी का सितम, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा 45.2 डिग्री

Sun, 12 Jun 2022 01:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 01:01 AM IST
सार

आगरा में गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही सूर्य देव की तपिश लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी पांच दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 

विज्ञापन
Weather Update Agra is the second hot city in the state mercury 45.2 degrees
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा शनिवार को  प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बना रहा। सूबे में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.6 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर रहे आगरा में दिन में पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 9 बजे के बाद झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। लू के थपेड़ों के बीच दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ऐसा लगा मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू की तपिश बनी रही। दिन में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों में तापमान 46 डिग्री तक बना रह सकता है। लू का प्रकोप बरकरार रहेगा। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर अधिकतम     न्यूनतम
प्रयागराज   45.6  30.4
आगरा     45.2   30
वाराणसी     45     29
कानपुर     44.8   28.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल

ताजनगरी में गर्मी के कारण उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल है। डॉक्टरों के पास आने वाले मरीजों में डायरिया, फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या 60-70 फीसदी है। ऐसे में ग्लूकोज की मांग 10 गुना से अधिक बढ़ गई है। इसके लिए दवा विक्रेताओं के यहां भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा एनर्जी बूस्टर, विटामिन सी की दवाएं भी लोग खरीद रहे हैं।

आगरा रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जिले में 4500 से अधिक फुटकर मेडिकल स्टोर हैं। हर तीसरा पर्चा उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, लू, फूड प्वाइजनिंग की दवाओं के हैं। इसमें बच्चों और वयस्क दोनों के पर्चे शामिल हैं। प्रति मेडिकल स्टोर के यहां पर 30-40 ऐसे पर्चे आ रहे हैं। ग्लूकोज, ओआरएस, विटामिन सी और एनर्जी बूस्टर की भी खूब बिक्री हो रही है। अमूमन हर दूसरा ग्राहक इनकी खरीद कर रहा है।

15 से 20 दिनों में बढ़ी मरीजों की संख्या

आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि जिले में 280 बाल रोग विशेषज्ञ और 360 के करीब फिजीशियन हैं। इनके पास आने वाले हर दूसरे मरीज को पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, लू और फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हैं। बीते 15 से 20 दिन में मरीजों की संख्या और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed