फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather today temperature drop due to rain in agra

आगरा: बारिश से नौ डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, किसान परेशान, जानें अगले दो दिन के मौसम का हाल

Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
weather today temperature drop due to rain in agra
आगरा: आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एक महीने से गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को ठंडी हवा के साथ हुई हल्की बारिश से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन देहात में बारिश के कारण किसान परेशान हो उठे। सरसों और गेहूं की फसल को यह बारिश नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर था, जो महज एक दिन बाद 9 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सुबह से ही बादलों के छाने के कारण मौसम में बदलाव दिखने लगा। सुबह 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो दोपहर 12.30 बजे तक रुक रुक कर होती रही। बीच बीच में बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बरकरार रहेगी तापमान में कमी 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन के तापमान में कमी बनी रहेगी। ठंडी हवा तापमान में कमी कर सकती हैं, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

गेहूं किसानों की धड़कनें बढ़ा रही बारिश
मार्च में गेहूं की फसल पकने को है। होली से पहले बढ़े हुए तापमान और अब बारिश के कारण किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज हवा कुछ देर चली, पर बंद हो गईं। अगर मौसम का यही मिजाज शनिवार को भी बरकरार रहा तो फसल खेतों में गिर सकती है। इसी का डर किसानों को परेशान किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed