{"_id":"6298d0b4812f1e503d5bed38","slug":"weather-today-agra-maximum-temperature-crossed-45-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आसमान से बरसी आग, तापमान 45 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आसमान से बरसी आग, तापमान 45 डिग्री के पार
Thu, 02 Jun 2022 08:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:31 PM IST
सार
ताजनगरी में गुरुवार को आसमान से आग बरसी। तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। सूबे में आगरा बृहस्पतिवार को दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सूबे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जबकि और इटावा तीसरे नंबर पर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे के बाद से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई, लेकिन इससे राहत की जगह मुसीबत और बढ़ गई। आर्द्रता 45 फीसदी तक होने के कारण लोग उमस से भी परेशान रहे।
विज्ञापन
दिन में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और रात में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास रह सकता है। लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। दोपहर में तेज धूप के साथ रात में तपिश बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
शहर - तापमान
झांसी - 45.7 डिग्री सेल्सियस
आगरा - 45.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा - 44.6 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज - 44.3 डिग्री सेल्सियस
बांदा - 43.8 डिग्री सेल्सियस